×

जानें भारत बनाम श्रीलंका T20I मुकाबलों के रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ T20I मुकाबलों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सरेश रैना ने बनाए हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 1, 2016 3:08 PM IST

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2 T20I मैचों में 135 रन बनाए हैं तो मैथ्यूज सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं© Getty Images
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 2 T20I मैचों में 135 रन बनाए हैं तो मैथ्यूज सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं© Getty Images

एशिया कप में आज भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। एशिया कप से पहले भारतीय टीम श्रीलंका को अपनी पिच पर 2-1 से हरा चुकी है इसलिये इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। लेकिन पुणे टी20 में जिस तरह श्रीलंकाई टीम ने भारतीय बल्लेबाजों की कमियों को उजागर करते हुए जीत हासिल की थी वो कही ना कही भारतीय टीम के जेहन में जरूर होगी। भारतीय टीम एशिया कप में अब तक के सफर में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हरा चुकी है जबकि श्रीलंका को यूएई के खिलाफ जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

बात करें भारत और श्रीलंका के T20I रिकॉर्ड की तो दोनों टीमें लगभग बराबरी पर हैं। भारत और श्रीलंका के बीच कुल 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। 5 मौकों पर भारतीय टीम श्रीलंका पर भारी पड़ी है तो 4 मौकों पर श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। अंतिम 5 मुकाबलों की बात करें तो 3 मुकाबले भारत के हिस्से में रहे तो 2 में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी है। लेकिन श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2014 के फाइनल में भारत को हराने का कारनामा दिखाया था। ALSO READ: एशिया कप 2016, भारत बनाम श्रीलंका( प्रिव्यु): श्रीलंकाई शेरों को मात देने उतरेगी टीम इंडिया

दोनों टीमें की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो कुमार संगाकारा के नाम सबसे ज्यादा रन हैं। संगाकारा ने 4 मैचों में 235 रन बनाए हैं। सुरेश रैना 9 मैचों में 212 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर 159 रन बनाने वाले चामरा कपूगेदरा हैं। 2 मैचों में 135 रन के साथ विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं। ALSO READ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कितनी मजबूत भारतीय बल्लेबाजी

दोनों देशों के बीच हुए मुकाबलों में सबसे सफल गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन हैं। अश्विन ने 5 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। आशीष नेहरा 7 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अशोक डिंडा का नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर है। डिंडा ने 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।

TRENDING NOW

दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड संगाकारा और युवराज सिंह के पास है। दोनों बल्लेबाजों ने 8-8 छक्के लगाए हैं। 6 छक्कों के साथ एंजेलो मैथ्यूज तीसरे स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली, दसून शानका, चामरा कपूगेदरा और सुरेश रैना ने 5-5 छक्के लगाए हैं।