×

महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड में तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास न्यूजीलैंड में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका होगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 21, 2019 1:31 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। धोनी ने तीन अर्धशकीय पारी खेली और फाइनल माने जा रहे मेलबर्न वनडे की जीत में अहम भूमिका निभाई। धोनी ने टीम को वनडे सीरीज दिलाई और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए।

पढें:- लैंगर बोले- धोनी सुपरस्टार, ऑल टाइम ग्रेट क्रिकेटर

न्यूजीलैंड दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया में किए कारनामे को दोहराने की उम्मीद होगी। इस दौरे पर पूर्व कप्तान के पास भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका होगा। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में 5 वनडे मैचों की सीरीज से शुरुआत करनी है।

धोनी निकल सकते हैं सचिन तेंदुलकर से आगे

महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड में खेलते हुए वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम है जबकि दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं। सचिन ने 652 रन बनाए हैं तो वीरू के खाते में 598 रन हैं। धोनी ने 456 रन बनाए हैं और सचिन से 196 रन पीछे हैं। पांच मैचों की सीरीज में धोनी के पास सचिन से आगे निकलने का अच्छा मौका होगा।

धोनी ने नए साल में सुधारा फॉर्म

TRENDING NOW

पिछले साल एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी खराब फॉर्म से परेशान थे तो इस साल की शुरुआत उन्होंने बेहतरीन तरीके से की है। 2018 में 20 पारियों में धोनी ने 275 रन बनाए थे जबकि ऑस्ट्रलिया में तीन वनडे में उन्होंने 193 रन बनाए। जिसमें तीन अर्धशतकीय पारी शामिल थी। जिसमें दो मैच में वह नॉट आउट रहे थे और मैच खत्म कर मैदान से वापस लौटे थे।