×

IPL Auction में इंग्लैंड ने बटोरा सबसे ज्यादा माल, जानिए किस देश के हिस्से में आई कितनी रकम

पहली बार IPL नीलामी में नामीबिया का खिलाड़ी भी बिकने में सफल रहा। ये खिलाड़ी हैं डेविड वीजे जिन्हें कोलकाता ने 1 करोड़ में अपना बनाया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 24, 2022 3:12 PM IST

IPL 2023 के लिए कोच्चि में 23 दिसंबर को सम्पन्न हुए मिनी ऑक्शन में 80 खिलाड़ी खरीदे गए जिसमें विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। ऑक्शन में 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों पर ही फ्रेंचाइजी टीमों ने 73.75 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। यह पहली बार है जब आईपीएल की एक ही नीलामी में चार खिलाड़ियों की 16 करोड़ रुपये से अधिक रुपये की बोली लगी।

वैसे तो इस ऑक्शन में देशी और विदेशी दोनों ही खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए गए लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी फ्रैंचाइजियों को कुछ ज्यादा ही रास आए। यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी इस मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे बटोरने में सफल रहे। इंग्लैंड के बाद सबसे ज्यादा 41.45 करोड़ रुपये खर्च भारतीय खिलाड़ियों पर किया गया। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रहे। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर 23.75 करोड़ रुपये खर्च हुए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर भी 21.25 करोड़ जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के हिस्से में कुल 10.55 करोड़ रुपये आए। आयरलैंड पहली बार IPL बार एंट्री पाने में सफल रहा। आयरिश गेंदबाज जोशुआ लिटिल को 4.4 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने 4.4 करोड़ में खरीदा।

न्यूजीलैंड के हिस्से में 3 करोड़ आए जबकि बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर 2 करोड़ रुपये खर्च हुए। पहली बार IPL नीलामी में नामीबिया का खिलाड़ी भी बिकने में सफल रहा। ये खिलाड़ी हैं डेविड वीजे जिन्हें कोलकाता ने 1 करोड़ में अपना बनाया।

IPL मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे बटोरने वाले देश

  • इंग्लैंड- 56.4 करोड़
  • भारत- 41.45 करोड़
  • वेस्टइंडीज- 23.75 करोड़
  • ऑस्ट्रेलिया- 21.25 करोड़
  • साउथ अफ्रीका- 10.55 करोड़
  • आयरलैंड- 4.4 करोड़
  • न्यूजीलैंड- 3 करोड़
  • बांग्लादेश- 2 करोड़
  • नामीबिया- 1 करोड़
  • जिम्बाब्वे- 50 लाख

श्रीलंका ऐसी टीम रही जिसका एक भी खिलाड़ी इस बार IPL ऑक्शन में नहीं बिक सका।

IPL 2023 मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

  • सैम करन- 18.50 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
  • कैमरन ग्रीन- 17.50 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)
  • बेन स्टोक्स- 16.25 करोड़ रुपये (चेन्नई सुपरकिंग्स)
  • निकोलस पूरन- 16 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपरजाएंट्स)
  • हैरी ब्रूक- 13.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
  • मयंक अग्रवाल- 8.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
  • शिवम मावी- 6 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटंस )
  • जेसन होल्डर- 5.75 करोड़ रुपये (राजस्थान रॉयल्स)
  • मुकेश कुमार- 5.50 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स )
  • हेनरिक क्लासेन- 5.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)

 

TRENDING NOW