×

एडम जंपा को लगा 'झटका', 5 सेकेंड के लिए हो गए सन्न

गुवाहाटी टी20 में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बस पर फेंका गया पत्थर

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - October 11, 2017 7:46 PM IST

© AFP
© AFP

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा ने खुलासा किया है कि गुवाहाटी में टीम बस पर पत्थर फेंकने के बाद वो बेहद घबरा गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिए इंटरव्यू में एडम जंपा ने कहा कि वो अपने हेडफोन लगाकर टीम बस में बैठे हुए थे तभी अचानक से बस के शीशे पर पत्थर लगा और बहुत तेज आवाज हुई। वो उस आवाज को सुनते ही 5 सेकेंड के लिए काफी घबरा गये थे।


जंपा ने कहा, ‘हमारे सुरक्षा गार्ड ने बड़ी तेजी से इस बात की जानकारी दी कि ये एक पत्थर था। घटना हिला देने वाली थी। ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय फैंस हमें काफी पसंद करते हैं और इसीलिए यहां सफर करने में हमें कोई मुश्किल नहीं होती। भारतीय फैंस क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं लेकिन गुवाहाटी में जो कुछ हुआ वो काफी निराशाजनक था।’

आपको बता दें गुवाहाटी टी20 में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को 8 विकेट से हराने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर मैच के बाद पथराव हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर एरन फिंच ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो डालकर इस खबर की जानकारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और टीम इंडिया के खिलाड़ी आर अश्विन और रोहित शर्मा ने इस घटना की निंदा भी की है। गुवाहाटी टी20 जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की बस पर ‘हमला’

TRENDING NOW

एडम जंपा ने गुवाहाटी टी20 में शानदार प्रदर्शन किया था। जंपा ने दो विकेट हासिल किए थे। जंपा ने एम एस धोनी को स्टंप आउट कराया और केदार जाधव को उन्होंने गुगली पर बोल्ड किया। जंपा की जबर्दस्त गेंदबाजी के चलते शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया वापसी नहीं कर सकी और ऑस्ट्रेलिया को आसानी से जीत हासिल हुई।