×

महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी बार कप्तानी करते मुफ्त में देख पाएगे फैंस

मुंबई में आयोजित भारत ए बनाम इंग्लैंड अभ्यास मैच में दर्शकों को मुफ्त इंट्री दी जाएगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - January 10, 2017 11:20 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ चुके हैं। © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ चुके हैं। © Getty Images

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज आखिरी बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे। मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भारत ए बनाम इंग्लैंड पहले अभ्यास मैच में धोनी कप्तानी करते नज़र आएगे। पहले खबरें आ रही थी कि बीसीसीआई और मुंबई पोलिस के विवाद की वजह से केवल क्लब के सदस्य ही यह मैच देख सकेंगे लेकिन अब धोनी फैंस को मायूस नहीं होना पड़ेगा। फैंस कैप्टन कूल को बतौर कप्तान खेलते देख सकेगे और वह भी मुफ्त में। सीसीआई ने मैच में इंट्री फ्री कर दी है जिसके बाद मैदान पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें:मुंबई बनाम गुजरात रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच का लाइव ब्लॉग

अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्टेडियम तीन बजे कर पूरा भर जाएगा और गेट बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यास मैच डेढ़ बजे शुरू होगा। पहले इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि दर्शक मैच देख पाएंगे या नहीं। बीसीसीआई और मुंबई पोलिस के बीच फीस को लेकर विवाद की खबरें भी आ रही थी। मुंबई पोलिस ने बढ़े दर्शकों की संख्या को देखते हुए अपनी फीस भी दस लाख से बढ़ाकर 60 लाख कर दी जिसे देने से बीसीसीआई ने साफ इनकार कर दिया। इस मामले पर सीसीआई के अधिकारी ने कहा, “यहां पर 40 पुलिसकर्मी लगाए जाते थे। अक्सर अभ्यास मैचों के लिए केवल 200-300 लोग आते हैं लेकिन यह मैच बतौर कप्तान धोनी का आखिरी मैच है इसलिए भीड़ ज्यादा होगी। इस वजह से अधिक पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी। यहां आज 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। सीसीआई को एक मैच के लिए बीसीसीआई द्वारा केवल एक लाख रुपए मिलते हैं और हमारे खर्चे इससे ज्यादा होते हैं। इस मुद्दे पर पोलिस सीधे बीसीसीआई से ही बात करेगी।” ये भी पढ़ें:हैदराबाद में आयोजित नहीं होगा भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट

TRENDING NOW

अब बीसीसीआई इस मुद्दे पर क्या बात करती है और किस नतीजे पर पहुंचती है यह बाद की बात है लेकिन फिलहाल तो फैंस को बड़ी खुशखबरी मिल गई है। अब वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक बार और कप्तानी करते देख सकेंगे।