Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 31, 2019 12:36 AM IST
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान और कोलकाता टीम के बीच शनिवार को खेला गया आईपीएल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित 20 ओवर में मुकाबला टाई होने के बाद परिणाम के लिए सुपरओवर का सहारा लिया गया जिसमें दिल्ली ने 3 रन से बाजी मारी। इस तरह से दिल्ली ने कोलकाता के लगातार दो मैचों से चले आ रहे अजेय अभियान को भी रोक दिया।
सुपर ओवर, कोलकाता 7/1
दिल्ली की ओर से रखे गए 11 रन के लक्ष्य का पीछा करने कोलकाता की ओर से कप्तान दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल की जोड़ी ओपनिंग के लिए उतरी। पेसर कगीसो रबाडा की पहली ही गेंद पर रसेल ने चौका जड़ दिया। रबादा ने दूसरी गेंद यॉर्कर डाली और रसेल उसे खेल नहीं सके। तीसरी गेंद पर रबादा ने रसेल को बोल्ड कर दिया। रॉबिन उथप्पा ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। अब स्ट्राइक पर हैं कार्तिक। कार्तिक ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। छठी गेंद पर उथप्पा एक रन ही बना सके। इस तरह से दिल्ली ने इस रोमांचक मैच को 3 रन से अपने नाम कर लिया।
सुपर ओवर, दिल्ली 10/1
दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत उतरे। प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर पंत नेे एक रन लिया। अय्यर ने दूसरी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। तीसरी गेंद पर श्रेयस आउट हो गए। उन्हें पीयूष चावला ने कैच किया। इसके बाद क्रीज पर पृथ्वी शॉ आए। चौथी गेंद पर पंत ने दौड़कर दो रन लिया। पांचवीं गेंद पर भी दो रन बनेेे। छठी गेंद पर पंत ने एक रन लिया। इस तरह दिल्ली ने एक विकेट पर 10 रन बनाए। कोलकाता को जीत के लिए 11 रन की जरूरत है।
दिल्ली 186 /6 ओवर 20
कुलदीप यादव आखिरी ओवर कर रहे हैं। नए बल्लेबाज हनुमा विहारी क्रीज पर आए हैं। पहली गेंद पर हनुमा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कॉलिन इंग्राम ने दो रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर खेल इंग्राम ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर हनुमा बाउंड्री के नजदीक लपके गए। अब दिल्ली को एक गेंद पर जीत के लिए 2 रन की दरकार है। इंग्राम का साथ देने आए हैं नए बल्लेबाज हर्षल पटेल। आखिरी गेंद पर इंग्राम ने एक रन लिया। दूसरे रन के चक्कर में वो रनआउट हो गए। मैच टाई हो गया और अब परिणाम सुपर ओवर के जरिए निकलेगा।
दिल्ली 180 /4 ओवर 19
दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों पर 15 रन की दरकार है। पृथ्वी शॉ 99 रन बनाकर आउट हुए। लोकी फर्ग्यूसन की तीसरी गेंद हवा में काफी देर तक उपर रही जिसे कार्तिक ने कैच करने में कोई गलती नहीं की। इस तरह से पृथ्वी की शानदार पारी का अंत हुआ। उन्होंने 55 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के लगाए।
दिल्ली 171 /3 ओवर 18
दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रन की दरकार है। उसके अभी 8 विकेट सुरक्षित हैं। कुलदीप यादव की पहली गेंद पर रिषभ पंत ने एक रन लिया। पृथ्वी ने एक रन लेकर पंत को स्ट्राइक दी। पृथ्वी 52 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद हैं। बड़े शॉट के चक्कर में कुलदीप की फिरकी में फंसे पंत। चावला ने बाउंड्री के नजदीक उन्हें कैच किया। 11 रन बनाकर पंत पवेलियन लौटे। बल्लेबाजी के लिए कॉलिन इंग्राम आए हैं।
दिल्ली 168 /2 ओवर 17
प्रसिद्ध कृष्णा अपना आखिरी ओवर कर रहे हैं। सामने हैं पृथ्वी शॉ। शॉ ने पहली ही गेंद पर फाइन लेग पर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर दो रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। दिल्ली को अब 22 गेंदों पर 28 रन की दरकार है। तीसरी गेंद को पृथ्वी ने फिर थर्ड मैन की ओर चौके के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया। चौथी गेंद स्ट्रेट ड्राइव खेली और बाउंड्री पर फील्डर से मिसफील्ड हुआ। गेंद चली गई चार रन के लिए। पृथ्वी 51 गेंदों पर 96 रन बना चुके हैं।
दिल्ली 152 /2 ओवर 16
पेसर लोकी फर्ग्यूसन अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। पहली ही गेंद पर कोलकाता के पास रनआउट का मौका था। तीसरी गेंद पर पृथ्वी ने शानदार चौका जड़ दिया। अब दिल्ली को 27 गेंदों पर 41 रन की दरकार है। पृथ्वी डीप मिडविकेट पर एक और चौका लगाकर दिल्ली को धीरे-धीरे जीत की राह पर ले जा रहे हैं।
दिल्ली 140 /2 ओवर 15
दिल्ली को जीत के लिए अब 36 गेंदों पर 54 रन की जरूरत है। उसके अब भी आठ विकेट बचे हुए हैं। पीयूष चावला अपनेे कोटे का चौथा और अंतिम ओवर कर रहे हैं। पांचवीं गेंद पर पृथ्वी ने एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ दिया। इसके साथ ही पृथ्वी ने आईपीएल में अपना श्रेष्ठ स्कोर भी बना लिया है। चावला के इस ओवर से आए 8 रन।
दिल्ली 132 /2 ओवर 14
प्रसिद्ध कृष्णा अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। उन्होंने दूसरी गेंद पृथ्वी को 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। पृथ्वी ने इस यॉर्कर गेंद पर एक रन लिया। रिषभ पंत ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा।
दिल्ली 125 /2 ओवर 13
दिनेश कार्तिक ने पार्ट टाइम गेंदबाज नीतीश राणा को अटैक पर लगाया है। दिल्ली की ओर से नए बल्लेबाज रिषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इस समय पृथ्वी और पंत की जोड़ी मैदान पर है। दोनों काफी सूझबूझ से राणा का सामना कर रहे हैं।
दिल्ली 116 /2 ओवर 12
मेजबान टीम के बल्लेबाज अब रंग में आते दिखाई दे रहे हैं। पृथ्वी ने रसेल की गेंद पर चौका जड़ अपने इरादे जता दिए हैं। तीसरी गेंद मिडविकेट की ओर खेल पृथ्वी ने स्ट्राइक श्रेयस को दिया। श्रेयस ने चौथी गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेला और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। पांचवीं गेंद को स्वीपर कवर की ओर से चौके के लिए भेज दिया। बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे श्रेयस को बाउंड्री के नजदीक शुभमन गिल ने कैच किया। श्रेयस 32 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली 102 /1 ओवर 11
कुलदीप के इस ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने डीप मिडविकेट की ओर छक्का जड़ दिया। इसके बाद चौथी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने भी गेंद को छह रन के लिए बाउंड्री की सैर कराई। पृथ्वी ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पृथ्वी ने अपना पचास 30 गेंदों पर पूरा किया।
दिल्ली 82 /1 ओवर 10
पेसर लोकी फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने चौका लगाया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने 50 रन की साझेदारी भी कर डाली। फर्ग्यूसन काफी तेज गति से गेंद करने की कोशिश कर रहे हैं। चौथी गेंद 144 तो 147.6 की प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली।
दिल्ली 75 /1 ओवर 9
पृथ्वी के बाद श्रेयस भी शानदार लय में हैं। श्रेयस ने चावला की तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए भेज दिया। चावला ने अपने इस ओवर में 11 रन खर्चे।
दिल्ली 51 /1 ओवर 8
कुलदीप यादव की चौथी गेंद पर श्रेयस ने चौका तो छठी गेंद पर पृथ्वी ने छक्का लगाया। कुलदीप ने अपने इस ओवर में 13 रन दे डाले। पृथ्वी 34 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि 18 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
दिल्ली 51 /1 ओवर 7
अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने अपने इस ओवर में बल्लेबाजों को कोई बड़ा शॉट नहीं खेलने दिया। हालांकि उनके इस ओवर में पृथ्वी और श्रेयस ने कुल छह रन बनाए।
दिल्ली 45/1 ओवर 6
रसेल की दूसरी गेंद को पृथ्वी ने सीमा रेखा के बाहर चार रन क लिए पहुंचा दिया। पृथ्वी ने अगली गेंद को मिड विकेट के उपर से छह रन के लिए खेला। इसके बाद रसेल ने वापसी की। रसेल के इस ओवर से कुल 12 रन आए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।
दिल्ली 33/1 ओवर 5
प्रसिद्ध कृष्णा अपना दूसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में चार रन ही बने।
दिल्ली 29/1 ओवर 4
आंद्रे रसेल के ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी ने बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। छठी गेंद पर एक रन लेकर पृथ्वी ने स्ट्राइक अपने पास रखी।
दिल्ली 27/1 ओवर 3
पीयूष चावला की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने चौका जड़ा जबकि तीसरी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। चौथी गेंद पर धवन हवा में शॉट खेल बैठे और आंद्रे रसेल को कैच थमाकर चलते बने। धवन ने 8 गेंदों पर 16 रन बनाए। धवन के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।
दिल्ली 16/0 ओवर 2
तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद मिड ऑन की ओर खेलकर पृथ्वी ने एक रन तेज दौड़कर चुराया। पृथ्वी ने चौथी गेंद पर डीप स्क्वॉयर लेग पर फिर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। छठी गेंद पर धवन ने चौका जड़कर दिल्ली के स्कोर को 16 तक पहुंचा दिया।
दिल्ली 6/0 ओवर 1
कोलकाता की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत प्रसिद्ध कृष्णा ने की। दिल्ली की सलामी जोड़ी पृथ्वी शॉ और शिखन धवन क्रीज पर हैं। कृष्णा की शुरुआती दो गेंदों पर रन नहीं बने। तीसरी गेंद पर पृथ्वी ने मिड विकेट की एरिया की ओर खेलकर एक रन लिए और स्ट्राइक धवन को दी। धवन पांचवीं गेंद थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया। पृथ्वी ने आखिरी गेंद पर डीप स्क्वॉयर लेग की ओर शानदार चौका जड़ा।
आंद्रे रसेल (62) और दिनेश कार्तिक (50) के दम पर कोलकाता ने मेजबान दिल्ली के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा है।
रसेल और कार्तिक के अर्धशतक, कोलकाता ने दिल्ली को दिया 186 रन का लक्ष्यhttps://t.co/tj2D8dcdgT#IPL2019 pic.twitter.com/LrqtbpNbgd
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 30, 2019
कोलकाता 185/7 ओवर 20
तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा पारी और अपनेे कोटे का आखिरी ओवर लेकर आए। रबाडा की पहली गेंद को कुलदीप यादव ने चार रन के लिए बाउंड्री का सैर कराया। कुलदीप के बाद पीयूष चावला ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि चावला को आखिरी गेंद पर रनआउट होना पड़ा। चावला पांच गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा के इस ओवर में कुल 14 रन आए।
कोलकाता 171/7 ओवर 19
अमित मिश्रा की पहली ही गेंद को पीयूष चावला ने लॉन्ग लेग की ओर छक्के के लिए भेज दिया। दिनेश कार्तिक नेे मिश्रा की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद अगली गेंद पर कार्तिक रिषभ पंत को कैच थमाकर चलते बने। कार्तिक ने 36 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। नए बल्लेबाज कुलदीप यादव मैदान पर आए हैं।
कोलकाता 156/6 ओवर 18
क्रिस मॉरिस की दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर आंद्रे रसेल ने चौका लगाया। इस दौरान कोलकाता ने 150 का आंकड़ा भी छू लिया। रसेल का धूम-धड़ाका जारी है। चौथी गेंद पर फिर लगाया चौका लेकिन अगली ही गेंद पर तेवतिया के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। रसेल ने 28 गेंदों पर 4 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 62 रन बनाए। उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ छठे विकेट के लिए 95 रन जोड़े।
कोलकाता 145/5 ओवर 18
कगीसो रबाडा अपना तीसरा ओवर लेकर आए।आंद्रे रसेल ने रबाडा की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। रसेल 216 के अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कोलकाता 138/5 ओवर 16
हर्षल पटेल की पहली गेंद को दिनेश कार्तिक ने चार रन के लिए बाउंड्री पार भेज दिया। इसके बाद आंद्रे रसेल और कार्तिक ने तीन रन सिंगल लिए। रसेल ने पटेल की पांचवीं गेंद को मिड ऑन की ओर छक्के के लिए भेज दिया। हर्षल की अगली गेंद वाइड निकली। इसके बाद रसेल ने छठी गेंद पर एक और छक्का जड़ दिया। हर्षल के इस ओवर में कोलकाता के बल्लेबाजों ने 20 रन बटोरे। इस तरह से हर्षल ने अपने चार ओवर के कोटे में 40 रन देकर दो विकेट लिए।
कोलकाता 118/5 ओवर 15
क्रिस मॉरिस अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर एक लेकर लेकर स्ट्राइकर आंद्रे रसेल को सौंपी। रसेल दूसरी गेंद पर एक रन लेने के लिए दौड़े। हालांकि इस दौरान उन्हें दौड़ते हुए परेशानी में देखा जा रहा है। रसेल ने चौथी गेंद को फाइन लेग की ओर बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए भेज दिया। पांचवीं गेंद लेग बाई के रूप में चार रन के लिए चली गई। रसेल ने छठी गेंद पर बड़ा हिट लगाकर सीधा साइटस्क्रीन की ओर छक्का जड़ा।
कोलकाता 101/5 ओवर 14
पेसर हर्षल पटेल अपना तीसरा ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना लेकिन दूसरी गेंद पर उन्होंने आंद्रे रसेल को बीट किया। तीसरी गेंद हर्षल की नो बॉल साबित हुई। हर्षल की ये गेंद रसेल के बाएं कंधे पर जा लगी जिसके बाद वो मैदान पर गिर पड़े। सही मायनो में हर्षल की इस गेंद को बीमर कहा जा सकता है। हालांकि जल्दी ही हर्षल को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने हाथ उठाकर रसेल से माफी मांगी।
कोलकाता 96/5 ओवर 13
स्पिनर अमित मिश्रा की दूसरी गेंद को कार्तिक ने सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए पहुंचा दिया। तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर कार्तिक ने रसेल को स्ट्राइक दी। अमित ने चौथी गेंद पर रसेल को बीट किया। पांचवीं गेंद पर रसेल ने एक रन लिया।
कोलकाता 90/5 ओवर 12
संदीप लामिछाने के इस ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने मिड विकेट की ओर चौका लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर आंद्रे रसेल ने बेहतरीन छक्का जड़ दिया। रसेल ने लामिछाने की आखिरी गेंद को भी लॉन्ग ऑफ की तरफ भेजकर लगातार दूसरा छक्का लगाया। लामिछाने का ये ओवर काफी महंगा साबित हुआ जिसमें कोलकाता ने 17 रन बना डाले।
कोलकाता 73/5 ओवर 11
अमित मिश्रा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर आंद्रे रसेल ने लॉन्ग ऑफ की तरह छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही रसेल ने मौजूदा लीग में अपने 100 रन भी पूरे कर लिए। मिश्रा के इस ओवर में कोलकाता के बल्लेबाजों ने कुल 9 रन जोड़े।
कोलकाता 64/5 ओवर 10
संदीप लामिछाने अपना तीसरा ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर युवा शुभमन गिल रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। गिल ने 5 गेंदों पर 4 रन बनाए। लामिछाने की दूसरी गेंद को मिडविकेट की ओर खेलकर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर आंद्रे रसेल कोई रन नहीं बना सके। लामिछाने के इस ओवर में कोलकाता ने पांच रन बनाए जबकि एक विकेट भी गंवाया।
कोलकाता 59/4 ओवर 9
अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने पहले ओवर में कुल छह रन खर्च किए। इस दौरान दिनेश कार्तिक की ओर से आखिरी गेंद पर थर्ड मैन की ओर लगाया गया चौथा भी शामिल था।
कोलकाता 53/4 ओवर 8
हर्षल पटेल की पहली ही गेंद पर नीतीश राणा को रबाडा ने कैच कर पवेलियन की राह दिखा दी। पटेल का ये दूसरा विकेट है। हर्षल की दूसरी गेंद को कप्तान दिनेश कार्तिक ने डीप बैकवर्ड लेग की ओर सीमा रेखा के बाहर 6 रन के लिए पहुंचाया। इस दौरान कोलकाता ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए।
कोलकाता 44/3 ओवर 7
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अटैक पर फिर कगीसो रबाडा को लगाया और इस गेंदबाज ने अपने कप्तान को मायूस नहीं किया। रबाडा की गेंद को भांपने में असफल रहे क्रिस लिन विकेट के पीछे रिषभ पंत को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। लिन ने 18 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।
कोलकाता 36/2 ओवर 6
तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को छठे ओवर में गेंदबाजी शुरू कराई गई। पटेल के पहली गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने एक रन लिया। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद पर क्रिस लिन ने एक रन लेकर स्ट्राइक उथप्पा को दी। पांचवीं गेंद पर उथप्पा ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर हर्षल ने एलबीडब्ल्यू की अपील की और उथप्पा को अंपायर ने आउट दिया। उथप्पा 6 गेंदों पर 11 रन ही बना सके।
कोलकाता 30/1 ओवर 5
क्रिस मॉरिस पारी का पांचवां ओवर लेकर आए। रॉबिन उथप्पा ने पहली गेंद पर एक रन चुराया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। क्रिस लिन ने तीसरी गेंद को मिड ऑफ के उपर से चौके के लिए बाउंड्री पार पहुंचाया। पांचवीं गेंद भी लिन ने सीमा रेखा के पार पहुंचाई।
कोलकाता 21/1 ओवर 4
अनुभवी क्रिस मॉरिस की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर निखिल नाइक ने एक रन लेकर स्ट्राइक क्रिस लिन को दिया। लिन ने चौथी गेंद पर एक रन चुराया। आखिरी दो गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथा ओवर लामिछाने लेकर आए। पहली गेंद पर लिन ने एक रन लेकर स्ट्राइक नाइक को दिया। नाइक को अगली दो गेंदों पर लामिछाने ने परेशान किया। इसके बाद चौथी गेंद पर लामिछाने ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। लेकिन उन्होंने रिव्यू लिया जो उनके काम न आया और वो 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
रॉबिन उथप्पा ने आने के साथ ही चौके से लामिछाने का स्वागत किया।
कोलकाता 13/0 ओवर 2
दूसरे ओवर में दिल्ली के स्पिनर संदीप लामिछाने ने महज एक रन खर्च किया। लामिछाने के ओवर की आखिरी गेंद पर निखिल नाइक ने एक रन लिया।
कोलकाता 12/ 0 ओवर 1
दिल्ली की ओर से पहला ओवर लेकर आए तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा। रबाडा की पहली ही गेंद पर निखिल नाइक ने चौका लगाकर अपना और दिल्ली का खाता खोला। रबाडा के चौथी गेंद पर क्रिस लिन आउट होने से बाल- बाल बचे।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीलए) 12वें सीजन के 10 वें मैच में टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। दिल्ली ने अपने प्लेइंग इलेवन में चार जबकि कोलकाता ने एक बदलाव किया है।
दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दो-दो मैच खेल चुकी हैं। कोलकाता ने अपने दोनों मैच जीते हैं जबकि दिल्ली को एक मैच में हार और एक मैच में जीत मिली है। दिल्ली के खिलाफ पिछले नौ मुकाबलों में से कोलकाता ने 7 में बाजी मारी है।
दिल्ली (प्लेइंग इलेवन) :
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत, कॉलिन इंंग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, कगीसो रबाडा, हर्षल पटेल।
कोलकाता (प्लेइंग इलेवन) :
क्रिस लिन, नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, निखिल नाइक, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्यूसन।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.