Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 4, 2019 12:39 AM IST
मुंबई की चेन्नई पर इस जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। बल्लेबाजी में उन्होंने 8 गेंद पर 25 रन बनाए और फिर 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
मुंबई की टीम के लिए हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने आखिर के दो ओवर में 45 रन बनाए। इससे टीम के स्कोर पर बहुत बड़ा फर्क पड़ा। 19 वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने 16 रन दिए और 20 वां ओवर करते हुए ब्रावो को 29 रन पड़े।
चेन्नई 133/8, ओवर 20: चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में 11 रन जरूर बने लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे। मुंबई की टीम ने चेन्नई के लगातार जीत के सफर को रोकते हुए उसे 37 रन से हरा दिया। हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
चेन्नई 122/7, ओवर 19: जसप्रीत बुमराह के इस ओवर के खत्म होने के साथ ही चेन्नई के जीत की सारी उम्मीद खत्म हो गई। आखिरी 6 गेंद पर चेन्नई की टीम को चाहिए 49 रन।
चेन्नई 115/7, ओवर 18: केदार जाधव की पारी का अंत 58 रन पर हुआ। मलिंगा के ओवर की पहली गेंद पर जाधव ने बल्ला चलाया और गेंद उनके बल्ले को छूती हुई क्विंटन डी कॉक के पास चली गई। 54 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने 58 रन बनाए। चौथी गेंद पर ब्रावो ने शानदार छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर मलिंगा ने उनको वापस भेज दिया। डी कॉक का एक और बेहतरीन कैच।
चेन्नई 108/5, ओवर 17: जसप्रीत बुमराह की क्लास अब नजर आ रही है। 17वें ओवर में सिर्फ 3 रन देकर चेन्नई के लिए मुश्किल बढ़ा दी। अब बाकी बचे 18 गेंद पर चेन्नई की टीम को 63 रन बनाने होंगे।
चेन्नई 105/5, ओवर 16: चौके के साथ इस ओवर में केदार जाधव ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मलिंगा के ओवर की अगली गेंद पर भी जाधव ने चौका हासिल किया। इस ओवर में कुल 11 रन बने, यहां से चेन्नई की टीम को जीत के लिए 24 गेंद पर 66 रन की जरूरत है।
चेन्नई 94/5, ओवर 15: हार्दिक पांड्या ने ओवर का दूसरा विकेट हासिल किया। रविंद्र जडेजा महज 1 रन बनाकर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक द्वारा लिए गए शानदार कैच पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने ओवर की पहली गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का विकेट हासिल कर मुंबई के लिए बड़ी कामयाबी हासिल की है। धोनी 21 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में एक भी चौका या छक्का नहीं देखने को मिला। चेन्नई को अब 30 गेंद पर 77 रन की जरूरत है।
चेन्नई 80/3, ओवर 13: जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर में वापसी करते हुए सिर्फ तीन रन दिए। यहां से चेन्नई की टीम के 42 गेंद पर जीत हासिल करने के लिए 91 रन की जरूरत है।
चेन्नई 77/3, ओवर 12: क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कोई बड़ा शॉट देखने को नहीं मिला। केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी ने ओवर में 6 रन बनाए।
चेन्नई 66/3, ओवर 10: चेन्नई की पारी के आधे ओवर खत्म हुए और 10 ओवर की समाप्ति के बाद टीम ने तीन विकेट पर 66 रन बनाए हैं। अब यहां से टीम के सामने 60 गेंद पर 105 रन का लक्ष्य बाकी है। केदार जाधव 29 गेंद पर 34 रन जबकि महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई 57/3, ओवर 8: मुंबई के लिए पहला मैच खेल रहे राहुल चाहर के इस ओवर में चेन्नई के 50 रन पूरे हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर केदार जाधव ने जोर से बल्ला चलाया गेंद थर्ड मैन की तरफ चौके के लिए निकल गई।
चेन्नई 49/3, ओवर 7: जसप्रीत बुमराह अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। उनकी दूसरी गेंद को केदार जाधव ने बाउंड्री पार का रास्ता दिखा दिया। अगली गेंद पर बुमराह ने स्टेप नो कर दिया, फ्री हिट का फायदा उठाते हुए जाधव ने चौका हासिल किया। अगली गेंद पर एक और चौका। बुमराह का पहला ओवर काफी महंगा रहा, इस ओवर में 15 रन बने।
चेन्नई 33/3, ओवर 5: अरे वाह !! कीरोन पोलार्ड क्या शानदार कैच पकड़ा है। सुरेश रैना के लगाए करारे शॉट के बाद यह गेंद छक्के के लिए जा रही थी लेकिन बाउंड्री पर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ पोलार्ड ने उनको वापस जाने पर मजबूर कर दिया।
चेन्नई 25/2, ओवर 4: मलिंगा के इस ओवर में 11 रन आए, चौथी गेंद पर केदार जाधव ने छक्का लगाया जबकि ओवर का अंत चौके के साथ किया।
चेन्नई 14/2, ओवर 3: सुरेश रैना ने बेहरेनडॉर्फ के ओवर की दूसरी गेंद पर कवर के उपर से शानदार छक्का हासिल किया। ओवर में आठ रन बने, छक्का लगने के बाद इस गेंदबाज ने सिर्फ 1 रन दिया।
चेन्नई 6/2, ओवर 2: लसिथ मलिंगा ने मुंबई के लिए बड़ा विकेट हासिल किया है। शेन वॉटसन सिर्फ 5 रन बनाकर कीरोन पोलार्ड को कैच दे बैठे। वॉटसन ने पिछली ही गेंद पर चौका हासिल किया था। मलिंगा ने आखिर के चार गेंद डॉट डाले, ओवर में 5 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया।
चेन्नई 1/1, ओवर 1: जेसन बेहरेनडॉर्फ ने चौथी ही गेंद पर मुंबई की टीम को कामयाबी दिलाई। अंबाती रायडू पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट। इस ओवर में सिर्फ 1 रन ही बने।
15 balls between Hardik and Pollard went for 42. #Mi missing a trick by not promoting them. Suryakumar’s SR first 15 balls was 160 and then dropped to 108 for the remainder of the innings. #MIvCSK #IPL
— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 3, 2019
हार्दिक ने 8 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली। पोलार्ड ने 7 गेंद पर 17 रन बनाए।
मुंबई 170/5, ओवर 20: क्या शानदार वापसी रही मुंबई की आखिरी ओवर में !! हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने आखिरी ओवर में 29 रन हासिल कर टीम को 170 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। चौथी गेंद पर हार्दिक ने धोनी के सामने उन्हीं का हेलिकॉप्टर शॉट लगाकर छक्का हासिल किया। पांचवीं गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर शानदार चौका लगाया। आखिरी गेंद पर भी पांड्या ने थर्ड मैन के उपर से स्लैश कर छक्का हासिल किया। ये शॉट तो वाकई कमाल का था।
मुंबई 141/5, ओवर 19: शार्दुल ठाकुर के ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने स्क्वायर लेग के उपर से लंबा छक्का लगाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने भी बेहतरीन छक्का जड़ दिया। ठाकुर के आखिरी ओवर में कुल 16 रन बने। अब आखिरी ओवर में मुंबई की टीम कितना रन बनाती है देखना होगा।
मुंबई 125/5, ओवर 18: ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई के लिए मुसीबत बन रहे सूर्यकुमार यादव का विकेट हासिल कर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका दिया। पिछली गेंद पर यादव ने एक बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका हासिल किया था। 43 गेंद पर यादव 59 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
मुंबई 119/4, ओवर 17: और सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। यादव का अर्धशतक 38 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से आया। मोहित शर्मा की गेंद पर दो लगातार चौका लगाने के बाद बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में क्रुणाल पांड्या ने अपना विकेट गंवाया। क्रुणाल 32 गेंद पर 42 रन की उपयोगी पारी खेलकर आउट हुए।
मुंबई 103/3, ओवर 16: मुंबई की टीम ने 16वें ओवर में 10 रन बनाए फिर भी टीम बहुत बड़े स्कोर तक पहुंचती नजर नहीं आ रही। अब बचे हुए चार ओवर्स में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने ही होंगे। इस ओवर में सिर्फ एक चौका लगा।
मुंबई 93/3, ओवर 15: इमरान ताहिर के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने लॉन्ग ऑन की तरफ शानदार छक्का लगाया। वैसे इस एक बड़े शॉट अलावा ताहिर ने बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। आखिरी गेंद पर एक रन आउट का मौका चेन्नई के पास जरूर था लेकिन सुरेश रैना का थ्रो स्टंप पर नहीं लगा।
मुंबई 82/3, ओवर 14: शार्दुल ठाकुर की दूसरी गेंद पर LBW की अपील हुई और अंपायर ने क्रुणाल पांड्या को आउट दे दिया। उन्होंने फैसले के खिलाफ रिव्यू लेने का फैसला लिया, थर्ड अंपायर ने रिप्ले में पाया की गेंद पैड पर लगने से पहले बल्ले से टकराई थी और उन्हें नॉट आउट करार दिया।
मुंबई 78/3, ओवर 13: मोहित शर्मा ने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर क्रुणाल पांड्या का एक आसान सा कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑफ पर खड़े मोहित की तरफ क्रुणाल ने शॉट खेला और उन्होंने मौका गंवा दिया।
मुंबई 74/3, ओवर 12: इस ओवर में क्रुणाल पांड्या ने मोहित शर्मा को दो लगातार चौके लगाए। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रुणाल ने चौका हासिल किया।
मुंबई 57/3, ओवर 10: मुंबई की पारी के आधे ओवर खत्म हो चुके हैं। 10 ओवर के बाद तीन विकेट पर 57 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव इस वक्त 28 जबकि क्रुणाल पांड्या 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना होगा यहां से मुंबई की टीम चेन्नई के सामने कितना लक्ष्य रख पाती है। अभी हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड जैसे पावर हिटर का आना बाकी है।
मुंबई 50/3, ओवर 9: इमरान ताहिर ने युवराज सिंह को अपनी फिरकी में फंसा ही लिया। बड़ा शॉट खेलने के लालच में युवराज लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर खड़े अंबाती रायडू ने कैच दे बैठे। अंपायर को कैच को लेकर कुछ संशय था कि शायद कैच लेते वक्त रायडू का पैर बाउंड्री लाइन को छू गया है। लिहाजा थर्ड अंपायर का रुख किया गया। रिप्ले में कैच को सही पाया गया और युवी महज 4 रन बनाकर वापस लौट गए।
मुंबई 48/2, ओवर 8: और सर रविंद्र जडेजा ने आते ही चेन्नई के लिए बड़ी सफलता हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा ओवर की पहली गेंद पर बल्ले का किनारा लगा बैठे और धोनी ने बेहतरीन कैच लेकर उनको वापस भेज दिया। इस गेंद पर ऐसा लग रहा था कि शायद जडेजा ने स्टेप नो कर दिया है लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले में इसे सही पाया और रोहित को 13 रन बनाकर वापस लौटना पड़ा।
मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट #IPL2019 #MIvCSK
मैच अपडेट https://t.co/xqcCq5yjFd
स्कोर बोर्ड https://t.co/b7itcRTKnx pic.twitter.com/8GrWHXQQBu— CC_Hindi (@CC_Hindi) April 3, 2019
मुंबई 39/1, ओवर 5: सूर्यकुमार यादव ने दीपक चाहर के इस ओवर में तीन लगातार चौके लगाते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। आक्रामक मूड में दिख रहे यादव ने पहली गेंद को डॉट करने के बाद लगातार तीन चौके लगाए। दूसरी गेंद को कवर की तरफ, तीसरे गेंद को मिड ऑन पर पंच कर चौका हासिल किया। चौथी गेंद पर भी गेंद बाउंड्री पार गई।
मुंबई 25/1, ओवर 4: मुंबई के लिए यह ओवर काफी अच्छा रहा। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने दो जबकि रोहित शर्मा ने एक चौका लगाया। पहली दो गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका लगाया तो चौथी गेंद पर रोहित के बल्ले से चौका निकला। ओवर में कुल 16 रन बने।
मुंबई 9/1, ओवर 3: दीपक चाहर ने एक बार फिर से चेन्नई के लिए शुरुआती सफलता हासिल की है। क्विंटन डी कॉक ने रन बनाने के लिए स्क्वायर लेग की तरफ शॉट खेला और केदार जाधव ने उनका कैच पकड़ा। पिछली ही गेंद पर उन्होंने चाहर को चौका लगाया था। 7 गेंद खेलने के बाद डी कॉक चार रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई 2/0, ओवर 1: चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सधी हुई शुरुआत की है। इस ओवर में सिर्फ दो रन बने। पहली चार गेंद डॉट डालने के बाद पांचवीं गेंद पर लेग बाई के रूप में मुंबई ने पहला रन हासिल किया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लेकर अपना खाता खोला।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज के मुकाबले में जेसन बेहरेनडॉर्फ और राहुल चाहर मुंबई की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।
चेन्नई की टीम में एक बदलाव किया गया है। मिशेल सैंटनर की जगह मोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। मिशेल मैक्लेनघन की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में शामिल किया गया है जबकि मयंक मार्कंडेय की तबीयत खराब होने की वजह से राहुल चाहर को मौका दिया गया है।
चेन्नई का प्लेइंग इलेवन:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, इमरान ताहिर।
मुंबई का प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।
इंडियन टी20 लीग के 15वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद चेन्नई और मुंबई की टीमों का सामना होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है। मुंबई की टीम घरेलू दर्शकों के बीच शानदार फॉर्म चल रही चेन्नई के खिलाफ दमदार खेल दिखाना चाहेगी।
चेन्नई की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। अपने लगातार तीनों मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने जीत दर्ज की है। मुंबई की टीम को तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है। पिछले मैच में उसे पंजाब के हाथों हार मिली थी। बावजूद इसके मुंबई को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए सही नहीं होगा
संभावित टीमें
चेन्नई : अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरण, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.