×

गेंदबाज मोहित शर्मा के पिता का हुआ निधन, सम्‍मान में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने उठाया ये कदम

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 5, 2020 8:51 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर से पूर्व अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौट गये। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने मोहित के पिता के सम्मान में मैच के दौरान अपनी बांह पर काली पट्टियां बांध रखी थी।

IPL 2020 को वो बड़े नाम जिन्‍होंने फैन्‍स को किया पूरी तरह से निराश

इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सत्र में केवल एक मैच खेला था। उन्होंने 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गये इस मैच में एक विकेट लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच सुपर ओवर में जीता था।

IPL 2020 में चमके ये अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी; टीम इंडिया के दरवाजे पर दी दस्तक

TRENDING NOW

आज के मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई की शुरुआत बेहद शानदार रही। पहले आठ ओवरों के दौरान ही मुंबई ने बोर्ड पर 80 रन ठोक दिए। सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की पारी खेली। हालांकि मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा और उपकप्‍तान कीरोन पोलार्ड अपना खाता तक नहीं  खाेल पाए।