×

IPL 2023: कैमरन ग्रीन ने ठोका तूफानी शतक, बने इस सीजन सैकड़ा जड़ने वाले 9वें बल्लेबाज

IPL के 2023 सीजन में कैमरन ग्रीन शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज बन गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 21, 2023 7:56 PM IST

MI vs SRH, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया. कैमरन ग्रीन का ये शतक मुंबई के लीग स्टेज के आखिरी अहम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आया. ग्रीन ने 46 गेंदों पर 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपना पहला IPL शतक पूरा किया. इस तरह IPL के 2023 सीजन में ग्रीन शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज बन गए.

कैमरन ग्रीन 100 रन बनाकर नाबाद रहे. इस सीजन ग्रीन मुंबई इंडियंस की ओर से शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले सूर्यकुमार ने शतक लगाया था.

बता दें, मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. IPL ऑक्‍शन के दौरान हर फ्रेंचाइजी में ग्रीन को खरीदने की होड़ लग मची थी लेकिन अंत में मुंबई अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही.

IPL 2023 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • हैरी ब्रूक (सनराइजर्स हैदराबाद)- 100*
  • वेंकटेश अय्यर (केकेआर)- 104
  • यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)- 124
  • सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- 103*
  • प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स)- 103
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)- 101
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)-104
  • विराट कोहली (RCB)- 100
  • कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस) – 100*

ग्रीन IPL में शतक जड़ने वाले मुंबई इंडियंस के छठे बल्लेबाज हैं. इससे पहले जयसूर्या, सचिन, रोहित, सिमंस और सूर्या सैकड़ा लगा चुके हैं. सूर्या ने इसी सीजन ये कारनामा किया था.

 

MI के लिए IPL सेंचुरी

  • सनथ जयसूर्या (2008)
  • सचिन तेंदुलकर (2011)
  • रोहित शर्मा (2012)
  • लेंडल सिमंस (2014)
  • सूर्यकुमार यादव (2023)
  • कैमरन ग्रीन (2023)*

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

  • 9* – 2023 में
  • 8 – 2022 में
  • 7 – 2016 में

ग्रीन के नाबाद शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराने में कामयाब रही. मुंबई ने 5वीं बार 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य चेज किया. इस जीत के बाद मुंबई प्लेऑफ की रेस में अभी भी बरकरार है. अब सारी निगाहें हैदराबाद और गुजरात के मैच पर लगी हैं.

IPL में सबसे तेज 200+ टारगेट चेज

TRENDING NOW

  • 16.3 ओवर – एमआई बनाम आरसीबी, 2023
  • 17.3 ओवर – दिल्ली बनाम जीएल, 2017
  • 18.0 ओवर – MI बनाम SRH, 2023

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन चेज

  • 5 बार – मुंबई*
  • 5 बार – पंजाब
  • 3 बार – चेन्नई
  • 3 बार – कोलकाता