×

वनडे में 10,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बने महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने 33वां रन बनाते ही ये उपलब्धि अपने नाम की।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - July 14, 2018 10:52 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 33 रनों की पारी खेलने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दस हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं। धोनी ऐसा करने वाले दुनिया के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने अब तक कुल 320 मैचों की 273 पारियों में 51.37 की औसत से 10,000 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363) और राहुल द्रविड़ (10,889) ने दस हजार से अधिक रन बनाए हैं।

खिलाड़ी मैच पारी रन
सचिन तेंदुलकर 463 452 18426
सौरव गांगुली 308 297 11221
राहुल द्रविड़ 340 314 10768
महेंद्र सिंह धोनी 320 273 10,000

आज के मैच में 10,000 रन पूरे करते ही धोनी सबसे कम पारियों में 10,000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए। तेंदुलकर ने सबसे कम 259, गांगुली ने 263 , रिकी पॉन्टिंग ने 266 और जैक कैलिस ने 272 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। धोनी ने इस मामले में पूर्व कैरेबियन क्रिकेटर ब्रायन लारा (278 पारियां) को भी पीछे छोड़ दिया है।

TRENDING NOW

खिलाड़ी देश मैच पारी तारीख
सचिन तेंदुलकर भारत 266 259 31 मार्च 2001
सौरव गांगुली भारत 272 263 3 अगस्त 2005
रिकी पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलिया 272 266 24 मार्च 2007
जैक कॉलिस दक्षिण अफ्रीका 286 272 23 जनवरी 2009
महेंद्र सिंह धोनी भारत  320 273 14 जुलाई 2018

श्रीलंका के कुमार संगाकारा (13,341) के बाद महेंद्र सिंह धोनी 10,000 रन पूरे करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।