×

सोफी डिवाइन बनीं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह एमी सटरवेट की जगह लेंगी जो मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘सोफी डिवाइन व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला टीम) की कप्तान होंगी जबकि एमी सटरवेट मातृत्व...

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 9, 2020 11:49 AM IST

अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह एमी सटरवेट की जगह लेंगी जो मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘सोफी डिवाइन व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला टीम) की कप्तान होंगी जबकि एमी सटरवेट मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद उप कप्तान की भूमिका निभाएगी।’

बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बिठा लिया है : अजहर अली

डिवाइन को पिछले सत्र में अंतरिम तौर पर न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। कप्तान के तौर पर उनके शानदार प्रदर्शन से उन्हें पूर्णकालिक कप्तान बना दिया गया।

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक न्यूजीलैंड की तरफ से 105 वनडे और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में 4954 रन बनाने के अलावा 158 विकेट भी लिए हैं।

माइकल होल्डिंग ने नस्लवाद को रोकने के लिए दिया ये बयान

TRENDING NOW

डिवाइन ने कहा, ‘व्हाइट फर्न्स की कप्तानी मिलना बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने पिछले सत्र में कप्तान के रूप में अपनी भूमिका का पूरा लुत्फ उठाया था। कई बार परिणाम के लिहाज से यह चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टीम के तौर पर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ’