×

IND v ZIM: T20I में सूर्यकुमार यादव का बजा डंका, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

सूर्यकुमार ने एडिलेड में सुपर-12 के अंतिम मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 25 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी खेल डाली जिससे भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 7, 2022 12:04 AM IST

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रनों का अंबार लगने का सिलसिला जारी है। सूर्यकुमार ने मेलबर्न में सुपर-12 के अंतिम मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 25 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी खेल डाली जिससे भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सूर्या का तूफानी पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 244 का रहा। इस तरह उन्होंने T20I क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

दरअसल, सूर्यकुमार ने भारत की ओर से T20I क्रिकेट में 200+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामलें में युवराज सिंह को पछाड़कर टॉप स्थान हासिल कर लिया है। सूर्या की 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली गई ये छठी अर्धशतकीय पारी है। इससे पहले युवराज ने 5 अर्धशतकीय पारी 200 से ज्यादा के स्टाइक रेट से खेली थी।

T20I में 200+ SR के साथ भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 6 – सूर्यकुमार यादव
  • 5 – युवराज सिंह
  • 4 – केएल राहुल
  • 3 – रोहित शर्मा

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने T20I क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। सूर्या ने 35रन पूरे करते ही इस साल 28वें मैच में यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

2022 में T20I में सूर्यकुमार यादव:

  • 28 – मैच
  • 28 – पारी
  • 1026 – रन
  • 44.60 – औसत
  • 186.54 – स्ट्राइक रेट
  • 117 – सर्वोच्च स्कोर
  • 1 – 100s
  • 9 – 50s

2022 में सबसे ज्यादा T20I रन

  • 1026- सूर्यकुमार यादव
  • 924- मोहम्मद रिजवान
  • 731- विराट कोहली

एक कैलेंडर इयर में T20I में सर्वाधिक रन

  • 1326- मोहम्मद रिजवान (2021)
  • 1026- सूर्यकुमार यादव (2022)
  • 939- बाबर आज़म (2021)
  • 924- मोहम्मद रिजवान (2022)

एक T20I में भारत के लिए अंतिम 5 ओवर में सर्वाधिक रन

  • 63 विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई 2022
  • 58 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
  • 56 सूर्यकुमार यादव बनाम जिम्बाब्वे, मेलबर्न 2022

T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज पचासा

TRENDING NOW

  • 12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
  • 18 केएल राहुल बनाम एससीओ, दुबई 2021
  • 20 युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन 2007
  • 23 SKY बनाम जिम्बाब्वे मेलबर्न 2022

T20 WC में सर्वोच्च SR (100+ गेंदों का सामना)

  • 193.96 सूर्यकुमार यादव (2022) *
  • 175.70 माइक हसी (2010)
  • 169.29 एल राइट (2012)
  • 163.86 ग्लेन फिलिप्स (2022)
  • 161.81 केविन पीटरसन (2007)