×

धोनी ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने 3 टी -20 मैचों के सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त बना ली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 30, 2016 2:36 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय टीम के वनडे और टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने तो इसी जीत के साथ धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 140 स्टंपिंग करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। भारतीय वनडे कप्तान धोनी ने श्रीलंका  के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगाकारा  के 139 स्टंपिग को पीछे छोड़ दिया। धोनी की ये रिकॉर्ड स्टंपिंग भी बेहतरीन रही। ये भी पढ़ें: सबसे मुश्किल था लारा को आउट करना: मुरलीधरन

रवीन्द्र जडेजा की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉक्नर कुछ अजीब तरीके से आउट हुए। जडेजा की गेंद को फॉकनर आगे निकल कर खेलना चाहते थे लेकिन गेंद और बल्ले के बीच संपर्क नहीं हुआ लेकिन गेंद धोनी के दस्तानों को भी चकमा दे गयी, लेकिन किस्मत के धनी धोनी की किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ दिया और गेंद उनके पैड से टकरा कर खुद विकेट पर जा लगी। फॉकनर क्रीज से बाहर थे और कप्तान रिकॉर्ड अपने काम कर चुके थे। ये भी पढ़ें: धोनी को सर्वोच्च न्यायालय से मिली राहत

इससे पहले उन्होंने युवराज की गेंद पर मैक्सवेल को स्टंप कर संगाकारा के द्वारा की गयी स्टंपिंग की बराबरी कर ली थी। आपको बता दें भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों अपना वनडे सीरीज गवां चुकी है।

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पांच मैचों के सीरीज में से 4 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था। वहीं  टीम इंडिया को आखिरी वनडे मैच में जीत मिली थी। फिलहाल भारतीय टीम ने 3 टी -20 मैचों के सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त बना ली है।