×

लड़की के चक्कर में 'फंस' गए पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम, लगे गंभीर आरोप!

अफगानी मूल की लड़की के साथ इमाद वसीम की फोटो वायरल

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - September 28, 2017 2:34 PM IST

 © Getty Images
© Getty Images

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। एक अफगानी मूल की लड़की ने इमाद वसीम पर गंभीर आरोप लगाया है। लड़की के मुताबिक इमाद वसीम उसके साथ एक महीने तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया। इमाद वसीम और उस लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं। दोनों साथ में खड़े हैं। वैसे लड़की के आरोपों को इमाद वसीम ने सिरे से खारिज किया है। इमाद के मुताबिक एक फैन ने उनकी फोटो लड़की के साथ खींची, लड़की उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं।

आपको बता दें इमाद वसीम पहले से ही शादीशुदा हैं और ऐसे में लड़की के साथ उनकी फोटो वायरल होना बेहद गंभीर बात है। इमाद वसीम ने मीडिया से गुजारिश करते हुए कहा है कि वो इस तरह की खबर को ना फैलाएं और उनकी उस लड़की के साथ फोटो को ना दिखाएं। इमाद वसीम ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा, ‘एक फैन ने मेरी उस लड़की के साथ फोटो खींची और अब लोग फैला रहे हैं कि वो लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है। लोग ये भी बोल रहे हैं कि मेरी उस लड़की के साथ शादी भी हो गई है। ‘


इमाद वसीम ने मीडिया से झूठी खबरें ना फैलाने की गुजारिश करते हुए कहा, ‘मेरी सभी मीडिया चैनलों से विनती है कि झूठी खबरें ना फैलाएं। मीडिया चैनलों को मसाला चाहिए होता है लेकिन मेरे परिवार और मेरी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।’ चौथे वनडे मुकाबले में भारत की पहले गेंदबाजी, टीम में 3 बदलाव