Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 6, 2019 12:00 AM IST
विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलुरू की टीम ने जब 205 का स्कोर खड़ा किया होगा उस समय शायद ही उसने सोचा होगा कि उसे हार मिलेगी। लेकिन तारीफ करनी होगी कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की जिन्होंने 13 गेंदों पर नाबाद 48 रन की पारी खेलकर इस विशाल स्कोर को बौना साबित कर दिया। नतीजतन कोलकाता की टीम 5 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
बैंगलुरू की मौजूदा आईपीएल सीजन में ये लगातार पांचवीं हार है जबकि कोलकाता की 4 मैचों में ये तीसरी जीत है। कोलकाता की टीम 6 अंक लेकर प्वाइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि बैंगलुरू के लिए आगे की राह मुश्किल होती जा रही है।
————————————————————————————————–
कोलकाता 206/5 ओवर 19.1
पवन नेगी के ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर शुभमन गिल ने कोलकाता को 5 विकेट से जीत दिला दी।
कोलकाता 205/5 ओवर 19
साउदी की पहली गेंद पर शुभमन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद को रसेल ने डीप मिडविकेट के उपर से छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। रसेल ने तीसरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। अब पूरा दबाव गेंदबाज पर आ चुका है। बैंगलुरू के कप्तान कोहली भी अब समझ गए हैं कि रसेल को रोकना मुश्किल है। चौथी गेंद पर फिर रसेल ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर सरेल ने चौका जड़ा। अब कोलकाता को जीत के लिए सात गेंदों पर सात रन की दरकार है। रसेल ने छठी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया। इस ओवर में कोलकाता ने कुल 29 रन बनाए। स्कोर बराबर हो चुका है। कोलकाता को जीत के लिए अब एक रन की जरूरत है जबकि उसके पास गेंद छह हैं।
कोलकाता 176/5 ओवर 18
रसेल का साथ देने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आए हैं। सिराज की दो गेंद पर तो कोई रन नही बने लेकिन तीसरी गेंद जो फुलटॉस थी और नो बॉल निकली उसपर रसेल ने लंबा छक्का जड़ दिया। इसके बाद सिराज अपना ओवर पूरा नहीं कर सके क्योंकि उन्होंने दूसरी बार गेंद कमर से उपर फेंकी। उनके ओवर को पूरा करने आए स्टोइनिस को रसेल ने लगातार दो छक्के लगाकर स्वागत किया। रसेल 8 गेंद पर 20 रन बना चुके हैं।
कोलकाता 153/5 ओवर 17
सैनी को आक्रमण पर लगाया गया है। चौथी गेंद पर कार्तिक ने चौका लगाकर खुद के उपर से दबाव कम किया। लेकिन उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है। पांचवीं गेंद को कार्तिक ने छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया। चहल ने रोकने के भरसक प्रयास किए लेकिन गेंद उनसे कहीं उपर थी। हालांकि छठी गेंद पर चहल ने कार्तिक का कैच लपक लिया। कार्तिक 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए।
कोलकाता 140/4 ओवर 16
चहल ने पहली गेंद पर एक रन दिए। दूसरी गेंद पर राणा ने तेजी से दौड़कर दो रन बटोर लिए। तीसरी गेंद पर सिराज ने फिर एक कैच ड्रॉप कर दिया। ये कैच था राणा का। हालांकि इसके बाद अगली ही गेंद पर राणा का कैच स्थानापन्न खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने लपककर राणा की पारी का अंत किया। खतरनाक दिख रहे राणा 23 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। पांचवीं गेंद पर चहल ने कार्तिक के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर की अंगुली हवा में उठ गई। लेकिन कार्तिक ने रिव्यू का इशारा किया। ये फैसला कोलकाता के हक में गया।
कोलकाता 134/3 ओवर 15
पवन नेगी अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद पर राणा ने दौड़कर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद को राणा ने चौके के लिए बाउंड्री का दर्शन कराया। चौथी गेंद पर रन नहीं बना जबकि पांचवीं गेंद को राणा ने डीप मिडविकेट की ओर खेलकर दो रन लिए। छठी गेंद को राणा ने छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया। 14वां ओवर चहल ने की जहां केवल छह रन ही आए।
कोलकाता 114/3 ओवर 13
पेसर नवदीप सैनी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर राणा ने एक रन तेजी से दौड़ा। अब स्ट्राइक कार्तिक के पास है। चौथी गेंद पर भी कार्तिक ने एक रन लिया। मैदान पर कोहली और साउदी के बीच लंबी वार्तालाप देखी जा रही है। दोनों रणनीति बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ओवर में सैनी ने शानदार गेंदबाजी की और महज 3 रन ही दिए।
कोलकाता 111/3 ओवर 12
पवन नेगी अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं। उन्होंने तीसरी गेंद पर खतरनाक दिख रहे लिन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी। लिन 31 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। िलिन ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। राणा का साथ देने आए हैं कप्तान दिनेश कार्तिक। कार्तिक ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर राणा को स्ट्राइक दी।
कोलकाता 107/2 ओवर 11
मार्कस स्टोइनिस की दूसरी गेंद लिन ने स्वीपर कवर की ओर खेला। यहां सिराज ने लिन का कैच ड्रॉप कर दिया। इसके बाद कप्तान कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नीतीश राणा ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर जहां एक रन होने चाहिए थे वहां ओवर थ्रो सहित कुल पांच रन मिले कोलकाता को। इस ओवर से कोलकाता के बल्लेबाजों ने 13 रन बटोरे।
कोलकाता 94/2 ओवर 10
कोहली आक्रमण पर पवन नेगी को लेकर आए हैं। बाएं हाथ के नेगी ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। नेगी की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उथप्पा बाउंड्री के नजदीक साउदी के हाथों लपके गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। लिन का साथ देने नीतीश राणा क्रीज पर आए हैं।
कोलकाता 92/1 ओवर 9
सिराज अपना दूसरा ओवर डाल रहे हैं। फुलर लेंथ पहली गेंद पर उथप्पा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर लिन ने शानदार छक्का जड़ दिया। सिराज की ये गेंद नो बॉल निकली। तीसरी गेंद पर उथप्पा ने एक्स्ट्रा कवर पर बेहतरीन चौका जड़कर कोलकाता के कुल स्कोर को 86 तक पहुंचा दिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर कोलकाता को एक-एक रन मिले। छठी गेंद पर उथप्पा ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से कोलकाता को कुल 19 रन मिले।
कोलकाता 73/1 ओवर 8
चहल अपना दूसरा ओवर फेंक रहे हैं। पहली गेंद पर उथप्पा ने एक रन चुराया। दूसरी गेंद पर लिन ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। यहां हल्की एलबीडब्ल्यू की अपील हुई लेकिन अंपायर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इस ओवर में कुल पांच रन आए।
कोलकाता 68/1 ओवर 7
पेसर मोहम्मद सिराज की दूसरी गेंद पर उथप्पा ने बैकवर्ड प्वाइंट की ओर चौका लगाया। चौथी गेंद भी उथप्पा ने फाइन लेग की ओर खेलकर चार रन बटोरे।
कोलकाता 59/1 ओवर 6
कप्तान कोहली ने अटैक पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लगाया। चहल की पहली गेंद पर लिन ने एक रन लिया। लिन ने चहल की पांचवीं गेंद को छह रन के लिए सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया। गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। इस ओवर में कुल आठ रन आए।
कोलकाता 51/1 ओवर 5
साउदी के इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद को लिन ने चार रन के लिए सीमा रेखा का सैर कराया। अब बारी उथप्पा की थी जिन्होंने ओवर का अंत चौके से किया। इस ओवर में 13 रन बने।
कोलकाता 38/1 ओवर 4
नवदीप सैनी अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद पर क्रिस लिन रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। नवदीप ने तीसरी गेंद उथप्पा के पैरो पर किया। उथप्पा ने पांचवीं गेंद को बाउंड्री का सैर कराया और उनके और टीम के खाते में चार और रन जुड़ गए।
कोलकाता 31/1 ओवर 3
तीसरा ओवरा लेकर आए हैं पेसर साउदी। पहले ओवर में 17 रन खर्च करने वाले साउदी ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने दूसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में महज 3 रन ही दिए।
कोलकाता 28/1 ओवर 2
दूसरा ओवर नवदीप सैनी लेकर आए। तीसरी गेंद पर नरेन ने चौके से अपना खाता खोला। चौथी गेंद पर भी इस विंडीज खिलाड़ी ने चौका लगाया। नरेन फ्री हिट के लिए तैयार हो हो रहे हैं। कोहली ने फील्ड अंपायर से कुछ बात की। फ्री हिट पर नरेन ने डीप मिडविकेट की ओर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने के प्रयास में नरेन पवन नेगी को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। नरेन ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाए। लिन का साथ देने आए हैं रोबिन उथप्पा।
कोलकाता 17/0 ओवर 1
कोलकाता की ओर से पारी की शुरुआत करने आए हैं क्रिस लिन और सुनील नरेन। बैंगलुरू की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं पेसर टिम साउदी। लिन ने साउदी की पहली गेंद स्वीपर कवर में ड्राइव कर एक रन से अपना और टीम का खाता खोला। साउदी ने लगातार दो गेंद नरेन को यॉर्कर फेंकी। नरेन दूसरी गेंद पर तो रन नहीं बना सके लेकिन तीसरी गेंद को खेलने में सफल रहे और एक रन दौड़कर ले लिया। चौथी गेंद पर लिन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद काफी देर तक हवा में रही। नवदीप सैनी के हाथों में गेंद नहीं आई और लिन यहां बाल-बाल बच गए। पांचवीं गेंद को लिन ने चौके के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। छठी गेंद पर वाइड सहित छह रन मिले। छठी गेंद पर लिन ने चौका जड़ा।
———————————————————————————————————————————————————————————————————
कप्तान विराट कोहली (84) और एबी डिविलियर्स (63) की अर्धशतकीय पारी के दम बैंगलुरू ने कोलकाता के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा है।
बैंगलुरू 205/3 ओवर 20
कोलकाता की ओर से आखिरी ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने की। कृष्णा ने पहली गेंद वाइड फेंकी। दूसरी गेंद पर मोइन ने एक गेंद लेग बाई के रूप में दौड़ लिया। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। पांचवीं गेंद पर बैंगलुरू ने अपने 200 रन भी पूरे कर लिए। छठी गेंद स्टोइनिस ने चौके के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। स्टोइनिस 28 रन पर नाबाद लौटे।
बैंगलुरू 187/3 ओवर 19
सुनील नरेन की गेंद के सामने बल्लेबाज रन बनाने में असहज महसूस कर रहे हैं। पहले दो गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर डिविलियर्स युवा शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। इस तरह से बैंगलुरू ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। एबीडी ने 32 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। मोइन अली क्रीज पर आए हैं।
बैंगलुरू 181/2 ओवर 18
कुलदीप यादव ने शानदार लय में दिख रहे विराट कोहली को पहली ही गेंद पर कैच आउट कर उन्हें शतक से महरूम कर दिया। विराट ने 49 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। एबीडी का साथ देने क्रीज पर आए हैं मार्कस स्टोइनिस। स्टोइनिस ने चौके के साथ अपना खाता खोला। कुलदीप के ओवर की तीसरी गेंद थर्ड मैैैन की ओर स्टोइनिस ने खेला और गेंद बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए चली गई। इस ओवर में 8 रन आए।
बैंगलुरू 172/1 ओवर 17
कोहली ने लोकी फर्ग्यूसन की पहली गेंद पर मिडविकेट पर शानदार छक्का लगाया जबकि दूसरी गेंद पर चौका जड़ इस गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश की। तीसरी गेंद पर जहां एक रन होना चाहिए वहां कोहली ने दो रन तेजी से दौड़ लिया। कोहली और डिविलियर्स के बीच 100 रन की साझेदारी हो चुकी है। एबीडी ने छठी गेंद को भी छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। इस ओवर से कुल 19 रन बटोरे बैंगलुरू के बल्लेबाजों ने।
बैंगलुरू 153/1 ओवर 16
प्रसिद्ध कृष्णा अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। डिविलियर्स ने पांचवीं गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कुल 11 रन आए।
बैंगलुरू 142/1 ओवर 15
नीतीश राणा अपना दूसरा ओवर लेकर आए और पहली ही गेंद पर कोहली ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद को भी कोहली ने छक्के के लिए लॉन्ग ऑन के उपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। तीसरी गेंद पर कोहली बीट हुए। चौथी गेंद पर एक रन बना। पांचवीं गेंद पर डिविलियर्स ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा।
बैंगलुरू 124/1 ओवर 14
कप्तान दिनेश् कार्तिक ने आक्रमण पर आंद्रे रसेल को लगाया। रसेल की शुरुआती दो गेंद पर दो रन बने। डिविलियर्स ने तीसरी गेंद को लॉन्ग लेग के उपर से छक्का के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर एक-एक रन बने। यहां दोनों बल्लेबाजों ने 50 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है। डिविलियर्स ने छठी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। इस ओवर से 16 रन आए।
बैंगलुरू 108/1 ओवर 13
सुनील नरेन की दूसरी गेंद पर एबीडी ने कवर की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर दौड़कर दो रन लिए। पांचवीं गेंद को फिर सीमा रेखा के बाहर चार रन का सैर कराया जबकि छठी गेंद पर एक रन लिया।
बैंगलुरू 96/1 ओवर 12
कुलदीप की दूसरी गेंद को डिविलियर्स ने खेला और गेंद काफी देर तक हवा में रही। लेकिन लोकी फर्ग्यूसन कैच नहीं पकड़ सके। तब तक डिविलियर्स ने दौड़कर दो रन ले लिए।
बैंगलुरू 89/1 ओवर 11
11वें ओवर की शुरुआत चावला ने की है। दूसरी ही गेंद पर डिविलियर्स ने एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री की ओर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर रनआउट की अपील हुई लेकिन डिविलियर्स क्रीज में सुरक्षित पहुंच चुके थे। चौथी गेंद पर कोहली ने चौका जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं और छठी गेंद पर दो रन बनेेे।
बैंगलुरू 78/1 ओवर 10
टामइम आउट के बाद कुलदीप यादव ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर कोहली ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की ओर से खेलकर कोहली ने एक रन लिया। एबी डिविलियर्स ने अंतिम गेंद पर तेजी से दो रन दौड़ लिया। इस ओवर में बने कुल 9 रन।
बैंगलुरू 69/1 ओवर 9
पीयूष चावला के इस ओवर में बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं खेल सके। इस ओवर से बैंगलुरू ने पांच रन जुटाए। विराट कोहली 41 जबकि एबी डिविलियर्स दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
बैंगलुरू 64/1 ओवर 8
गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए नीतीश राणा को अटैक पर लगाया गया। दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले राणा ने शुरुआती दो गेंदों पर तीन रन दिए। तीसरी और चौथी गेंद पर पार्थिव कोई रन नहीं ले सके। पांचवीं गेंद पर राणा ने एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली हवा में उठा दी। पार्थिव 24 गेंद पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पार्थिव ने अपनी इस पारी में एक तीन चौके लगाए। क्रीज पर कोहली का साथ देने एबी डिविलियर्स आए हैं।
बैंगलुरू 60/0 ओवर 7
कुलदीप को अटैक पर लगाया गया। चाइनामैन इस गेंदबाज ने बल्लेबाजों को खुलकर शॉट नहीं लगाने दिए और इस ओवर में कुल सात रन खर्च किए।
बैंगलुरू 53/0 ओवर 6
सुनील नरेन को दिनेश कार्तिक वापस लेकर आए। शुरुआती चार गेंद पर चार रन मिले बैंगलुरू को। इस ओवर में बैंगलुरू ने पहली गेंद पर 50 रन पूरे किए। नरेन ने अपने दूसरे ओवर में चार रन दिए।
बैंगलुरू 49/0 ओवर 5
पीयूष चावला अपना दूसरा ओवर लेकर आए। कोहली ने चावला की गूगली पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर पार्थिव ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद को फाइन लेग की ओर से खेलकर पार्थिव ने दो रन लिया। चावला के इस ओवर में 8 रन बने।
बैंगलुरू 41/0 ओवर 4
कोहली ने तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन का स्वागत चौके से किया। इसके बाद विराट ने तीसरी गेंद को थर्ड मैन की ओर से बाउंड्री का सैर कराया। चौथी गेंद पर फर्ग्यूसन ने वापसी की लेकिन पांचवीं गेंद को कोहली ने लॉन्ग पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में कुल 13 रन बने।
बैंगलुरू 28/0 ओवर 3
सुनील नरेन की पहली गेंद को पार्थिव पटेल ने मिडविकेट के उपर से चार रन के लिए सीमा रेखा के पार पहुंचाया। दूसरी और तीसरी गेंद पर दो रन बने। इस ओवर में बैंगलुरू के ओपनर्स ने कुल आठ रन बटोरे।
बैंगलुरू 20/0 ओवर 2
मेहमान टीम की ओर से दूसरा ओवर अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने डाला। चावला की पहली दो गेंद पर दो रन बने जबकि तीसरी गेंद काफी देर तक हवा में रही। भाग्यशाली पार्थिव की गेंद जहां गिरी वहां कोई फील्डर नहीं था। चावला ने इस स्लोग स्वीप पर दो रन बटोरे। चावला के इस ओवर में सात रन बने।
बैंगलुरू 13/0 ओवर 1
कोलकाता के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच के पहले ओवर की गेंद फेंकी। पहली गेंद पर ओपनर पार्थिव पटेल ने रन नहीं लिया लेकिन दूसरी गेंद को बाउंड्री के के पार चार रन के लिए पहुंचा दिया। पांचवीं गेंद पर दूसरे छोर पर ओपनिंग करने आए कप्तान विराट कोहली ने चौके के साथ कृष्णा का स्वागत किया। कोहली ने छठी गेंद को भी चार रन के लिए सीमा रेखा के पार पहुंचाया।
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें मैच में टॉस जीतकर बैंगलुरू को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
बैंगलुरू ने अपने प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमेयर की जगह टिम साउदी को जबकि उमेश यादव की जगह पवन नेगी को शामिल किया है। कोलकाता ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। निखिल नायक की जगह सुनील नरेन की टीम में वापसी हुई है।
बैंगलुरू (प्लेइंग इलेवन):
विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज।
कोलकाता (प्लेइंग इलेवन) :
क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्यूसन और प्रसिद्ध कृष्णा।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.