×

विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी को कपिल ने बताया महान क्रिकेटर

धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने आप से उपर उठकर पहले देश और टीम के बारे में सोचते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 20, 2018 11:55 AM IST

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने महेंद्र सिंह धोनी को महान खिलाड़ी बताया है। कपिल ने धोनी की तारीफ करते हुए उनको टीम के लिए खेलने वाला सबसे महान क्रिकेटर बताया।

भारत को साल 1983 में विश्व कप का खिताब जीताने वाले कप्तान कपिल देव ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने आप से उपर उठकर पहले देश और टीम के बारे में सोचते हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया कोहली की आक्रामकता का बचाव

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के बारे में इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान खिलाड़ी हैं। धोनी ने भारत की तरफ से 90 टेस्ट मैच खेला और फिर एक दिन कह दिया कि अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। धोनी ने ये फैसला किया जिसके लिए उनको सलाम किया जाना चाहिए। धोनी हमेशा ही देश को अपने आप से ऊपर रखते हैं। इस बात के लिए भी उनकी तारीफ की जानी चाहिए।’

पूर्व कप्तान कपिल देव ने साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का जिक्र करते हुए यह बात कही। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी धोनी ने छोड़ी थी जिसके बाद विराट कोहली को पूरी तरह से टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले विजय और रोहित के मिले शिखर धवन

TRENDING NOW

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में आईसीसी वर्ल्ड टी20 की विश्व कप खिताब जीता था। इसके बाद 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और फिर 2011 का आईसीसी विश्व कप खिताब भी भारत ने धोनी की कप्तानी में ही जीता था। आईसीसी के तीनों बड़े खिताब जीतने वाले धोनी दुनिया के अकेले कप्तान हैं।