×

मुंबई बनाम गुजरात रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के पहले दिन की रिपोर्ट

पहले दिन 228 रन पर सिमटी मुंबई की पारी, गुजरात ने की कमाल की गेंदबाजी।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - January 10, 2017 6:22 PM IST

आर पी सिंह ने पहले दिन लिए दो विकेट। © AFP
आर पी सिंह ने पहले दिन लिए दो विकेट। © AFP

रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच का पहला दिन अब खत्म हो चुका है। मुंबई बनाम गुजरात मैच में गुजरात टीम ने पहले दिन पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहले दिन मुंबई के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए और पूरी टीम 228 रन पर सिमट गई। मुंबई इस टूर्नामेंट की सबसे पसंदीदा और सबसे ज्यादा बार विजेता होने वाली टीम है। वहीं गुजरात ने भी मुंबई को कड़ी टक्कर देकर दिखा दिया है कि वह इस ट्रॉफी को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। गुजरात टीम में आज उनके स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं लेकिन इससे उनकी गेंदबाजी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आर पी सिंह और चिंतन गजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। ये भी पढ़ें: मुंबई बनाम गुजरात रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के पहले दिन का खेल खत्म

दिन का खेल शुरू होते ही सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और अखिल हेरवाडकर मैदान पर आए। मुंबई ने अखिल के रूप में अपना पहला विकेट खोया। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। अय्यर भी केवल 14 रन बनाकर चिंतन गजा का शिकार बनें। वहीं पृथ्वी एक छोर से स्कोरबोर्ड को चलाते रहे। सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। पृथ्वी और यादव के बीच एक छोटी साझेदारी बनने लगी थी लेकिन चिंतन ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया और यादव को 57 के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद कप्तान आदित्य तरे और विस्फोटक बल्लेबाज सिद्धेश लाड भी सस्ते में आउट हो गए। 70 रन के स्कोर पर शतक के इतने करीब आने के बाद पृथ्वी शॉ भी रन आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मुंबई मैच में वापसी कर ही नहीं पाई। ये भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों से: जब रवि शास्त्री ने एक ओवर में जड़े थे छह छक्के

TRENDING NOW

गुजरात की ओर से प्रियांक पांचाल और सुमित गोहिल बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के नाम दोहरे शतक हैं। अगर यह दोनों क्रीज पर टिक गए तो मुंबई के लिए परेशानी बढ़ जाएगी। मुंबई को अगर मैच में वापसी करनी है तो कल के दिन ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने होगे।