विराट और आनंद सिंह के अर्धशतक, झारखंड ने रेलवे को 5 विकेट से हराया
रेलवे की ओर से रखे गए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने 6 गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर जीत दर्ज कर ली।
ओपनर आनंद सिंह (53) और विराट सिंह (नाबाद 50) के अर्धशतकों के दम पर झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग ग्रुप ए मैच में रेलवे को 5 विकेट से पराजित कर दिया।
पढ़ें: अंडर-19 सीरीज में भारत बी और दक्षिण अफ्रीका को मिली जीत
रेलवे की ओर से रखे गए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने 6 गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। झारखंड की शुरुआत अच्छी रही। आनंद और कप्तान इशान किशन (16) ने पहले विकेट पर 47 रन की साझेदारी की।
इशान के आउट होने के बाद आनंद को विराट का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट पर 51 रन जोड़े। आनंद ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 39 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगाया।
पढ़ें: कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को 10 रन से हराया
सौरभ तिवारी कुछ खास नहीं कर सके। सौरभ 3 रन बनाकर रनआउट हो गए। विराट ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में 40 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। रेलवे की ओर से हर्ष त्यागी ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।
इससे पहले झारखंड ने टॉस जीतकर रेलवे को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रेलवे ने ओपनर प्रथम सिंह के 41 रन की बदौलत 8 विकेट पर 135 रन बनाए। प्रशांत अवस्थी 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए वहीं गंधार ने 22 रन की पारी खेली।
आशीष यादव 20 रन बनाकर आउट हुए। झारखंड की ओर से राहुल शुक्ला ने दो विकेट झटके।
Also Read
- बारिश से रद्द हुआ मैच, मगर न्यूजीलैंड को फायदा, जानिए वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल का हाल
- न्यूजीलैंड से हार के बाद भी भारत विश्व कप सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर कायम
- अफगानिस्तान की टीम करेगी श्रीलंका का दौरा, तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी
- ICC Men's Cricket World Cup Super League: इतिहास रचकर शीर्ष पर Bangladesh, जानिए क्या है भारत की स्थिति
- PSL 2022: खिताब जिताने वाले Mohammad Hafeez को इनाम में मिला iPhone, साथी खिलाड़ी ने चूम लिया हाथ
COMMENTS