×

युवराज सिंह ने कहा महेंद्र सिंह धोनी सबसे बेहतरीन कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान आखिरी मैच खेलने के बाद धोनी ने युवराज से साथ फैंस के लिए बनाया एक भावुक वीडियो।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - January 11, 2017 10:13 AM IST

युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक एक साथ खेलें हैं। © AFP
युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक एक साथ खेलें हैं। © AFP

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बतौर कप्तान अपना आखिरी वनडे मैच खेला। हालांकि भारत इस मैच में हार गया लेकिन धोनी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया, उन्होंने 40 गेंदों में 68 रनों की आतिशी पारी खेली। माही के फैंस यह भी जानना चाहेंगे कि आखिर मैच के बाद धोनी कर क्या रहे थे, तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। मैच का नतीजा आने के बाद धोनी अपने ‘बडी’ युवराज सिंह के साथ समय बिता रहे थे। इसी बीच यूवी ने धोनी के लिए एक वीडियो संदेश बनाया, जिसमें उन्होंने धोनी को सबसे बेहतरीन कप्तान बताया और उनका शुक्रिया किया। ये भी पढ़ें:रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के दूसरे दिन का लाइव ब्लॉग

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए इस वीडियो में धोनी-यूवी हसीं मजाक करते नज़र आ रहे हैं। युवराज धोनी ने कई सवाल करे रहें हैं और धोनी ने उनके जवाब काफी बेबाकी से दिए। धोनी ने इस वीडियो में कहा कि उनका 10 साल का सफल बेहतरीन रहा और आगे भी वह अपने खेल का मजा लेना चाहेंगे। फिर युवराज ने उनसे सवाल किया कि अब जब उनपर कप्तानी का भार नहीं है तो क्या वह ज्यादा छक्के लगाएंगे। इसपर धोनी ने जवाब दिया कि, “हां, अगर गेंद उनके एरिया में आएगी तो वह जरूर छक्के लगाएंगे।” धोनी ने यह भी कहा कि युवराज की वजह से ही वह छह छक्के देख पाए। वहीं यूवी ने भी उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “मैं आपको बताना चाहूंगा कि आप एक बेहतरीन कप्तान है जिनके नेतृत्व में मुझे खेलने का मौका मिला। आपके साथ हमने तीन बड़े आईसीसी खिताब जीते और टेस्ट में भी नंबर वन बने। ये भी पढ़ें:’कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस का अंतिम अभिवादन

TRENDING NOW

कैप्टन कूल के आखिरी मैच के दौरान स्टेडियम में भले ही भावनाओं का सैलाब उमड़ आया हो लेकिन धोनी हमेशा की तरह शांत दिखे। मैच के दौरान एक वाकया ऐसा हुआ कि एक फैन बीच खेल में मैदान पर आकर धोनी के पैर छूने लगा। उसकी यह हरकत गलत जरूर थी लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि धोनी को फैंस बतौर कप्तान कितना पसंद करते हैं। धोनी इस वीडियो में भी काफी सहज दिखे, शायद कैप्टन कूल सिर्फ मैदान पर ही नही बल्कि निजी जीवन में भी हमेशा कूल ही रहते हैं। लेकिन उनके कप्तानी छोड़ने के बाद फैंस कूल नहीं रह सके और पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में केवल धोनी-धोनी की आवाज आती रही।