×

बॉलीवुड की हसीना को डेट कर रहे हैं जहीर खान

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में सबकी नजरें जहीर खान और सागरिका घाटगे पर लगी हुई थी

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - December 5, 2016 6:12 PM IST

जहीर और सागरिका युवराज सिंह की शादी में एक साथ नजर आए Photo Credit- bhaskar.com
जहीर और सागरिका युवराज सिंह की शादी में एक साथ नजर आए Photo Credit- bhaskar.com

क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड का कनेक्शन काफी पुराना है। युवराज सिंह और हेजल की शादी में सभी की नजरें इस जोड़े पर तो थी ही लेकिन एक और जोड़ा ऐसा था, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई थी। जी हां यहां बात हो रही है जहीर खान और सागरिका घाटगे की। अगर आपने सागरिका को नहीं पहचाना तो हम आपको बता दे कि ये वहीं एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की ही तरह असल लाइफ में भी सागरिका एक क्रिकेट खिलाड़ी को डेट कर रही हैं। हाल के दिनों में जहीर और सागरिका को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। जहीर खान भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते बैचलर हैं और हाल ही में गौतम गंभीर ने उन्हें घर बसाने की सलाह दी थी।

सागरिका की गिनती एक्टर अंगद बेदी के करीबी दोस्तों में होती है और उन्होंने ही जहीर को सागरिका से मिलवाया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों युवराज की शादी में एक साथ देखा गया था और अभी दोनों के रिश्तों को लेकर मीडिया में काफी कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब जहीर के साथ किसी एक्ट्रेस का नाम जोड़ा गया है। जहीर इससे पहले ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं। ईशा के साथ जहीर का रिश्ता काफी लंबे समय तक कायम रहा था। [Also Read: चौथे टेस्ट से पहले भारत के लिए खुशखबरी, फिट हुए लोकेश राहुल]

TRENDING NOW

जहीर और सागरिका पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं Photo Credit- india.com
जहीर और सागरिका पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं Photo Credit- india.com

युवराज सिंह की शादी के दौरान ही टीम में इंडिया में जहीर के साथी गौतम गंभीर ने उनको शादी करने की सलाह दी थी। गंभीर ने ट्विट किया था कि अब शादी के लिए सिर्फ जहीर खान ही रह गए हैं। इसके बाद से यह जोड़ा और सुर्खियों में आया।