×

आईपीएल 2017: किन खिलाड़ियों पर रहेगी किंग्स इलेवन पंजाब की नजर

नीलामी में सबसे अधिक धनराशि पंजाब टीम के पास है, इस सत्र के लिए तैयार करना चाहेंगे संतुलित टीम।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - February 18, 2017 10:16 AM IST

किंग्स इलेवन पंजाब © Getty Images
किंग्स इलेवन पंजाब © Getty Images

आईपीएल की सबसे चर्चित टीम किंग्स इलेवन पंजाब का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2008 में पहले ही सत्र में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ये टीम अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रखा पाई। हालांकि 2014 के आईपीएल सत्र में वीरेंदर सहवाग की कप्तानी में यह टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां इसे हार का सामना करना पड़ा था। अब वीरेंदर सहवाग इस टीम के कप्तान तो नहीं है लेकिन वह दूसरी भूमिका में अब भी पंजाब टीम से जुड़े हैं। समूह मालिकाना हक वाली पंजाब टीम इस बार नीलामी में 23.35 करोड़ के बजट के साथ उतर रही है। हालांकि पुराने खिलाड़ियों को बरकरार रखने में टीम ने 42.65 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

पंजाब टीम ने कई खिलाड़ियों को इस बार टीम से बाहर भी किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम है ऑस्ट्रेलिआई गेंदबाज मिचेल जॉनसन का। जॉनसन इन सभी खिलाड़ियों में सबसे मंहगे हैं। उनके साथ रिषी धवन, काइल एबॉट और फरहान बेहारदीन को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जॉनसन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में सक्रिय हैं। आईपीएल 2017: किस टीम के पास हैं कितने पैसे

खिलाड़ी नीलामी राशि
मिचेल जॉनसन 65,000,000
रिषी धवन 30,000,000
काइल एबॉट 21,000,000
फरहान बेहारदीन 3,000,000

वहीं बरकरार रखे गए खिलाड़ियों में कुछ बड़े नाम शामिल हैं। डेविड मिलर, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, मोहित शर्मा और हाशिम अमला वह खिलाड़ी है जिन्हें इस सत्र के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। इस समय पंजाब टीम के पास पांच विदेशी खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 19 खिलाड़ी हैं। और नियम के मुताबिक कुल 27 खिलाड़ी एक टीम में हो सकते है जिसमें 9 विदेशी खिलाड़ी होंगे। ऐसे में पंजाब टीम को नीलामी में सोच समझकर बोली लगानी होगी। आईपीएल 2017: गेंदबाजों पर रहेगी रॉयल चैलेंजर बैंगलौर की नज़र

TRENDING NOW

खिलाड़ी नीलामी राशि
डेविड मिलर 125,000,000
मनन वोहरा 40,000,000
अक्षर पटेल 7,500,000
ग्लेन मैक्ववेल 60,000,000
गुरकीरत सिंह मान 13,000,000
अनुरीत सिंह 2,000,000
संदीप शर्मा 8,500,000
शरदुल ठाकुर 2,000,000
शॉन मॉर्श 22,000,000
रिद्धमान साहा 22,000,000
मुरली विजय 30,000,000
निखिल नायक 3,000,000
मोहित शर्मा 65,000,000
मार्कस स्टोइनिस 5,500,000
के सी करियप्पा 8,000,000
अरमान जाफर 1,000,000
प्रदीप साहू 1,000,000
हाशिम अमला 10,000,000
स्वपनिल सिंह 1,000,000

इस नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब टीम के पास ही हैं इसलिए वह अच्छी खरीददारी कर सकते हैं। पंजाब की सबसे पहली बोली पुणे टीम से बाहर किए गए जॉर्ज बेली पर लग सकती है जो आठवें सत्र में पंजाब टीम के कप्तान भी थे। वहीं इशांत शर्मा, मुरुगन अश्विन और मॉनी मॉर्केल गेंदबाजी के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वहीं बैंगलौर टीम से रिलीज क्रिस जॉर्डन भी उनकी सूची में शामिल होंगे। जॉर्डन हाल ही में भारतीय पिचों पर खेले भी हैं और टी20 प्रारूप में उनकी गेंदबाजी घातक साबित हुई है। पंजाब टीम चार से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं खरीद सकती इसलिए उसका ज्यादातर ध्यान युवा भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगा। परवेज रसूल और आदित्य तरे वो चेहरे हो सकते हैं जो पंजाब टीम का हिस्सा बनें।