×

पोलार्ड की विस्‍फोटक पारी से मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक

मुंबई की जीत के नायक रहे कीरोन पोलार्ड। विंडीज के इस ऑलराउंडर ने 31 गेंद पर ताबड़तोड़ 83 रन बना डाले।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - April 11, 2019 12:13 PM IST

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने किंग्‍स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। मुंबई की मौजूदा सीजन में 6 मैचों में कुल चौथी जीत है।

पढ़ें: VIDEO: चेन्‍नई के खिलाफ राजस्‍थान की नजर उलटफेर पर

198 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। मेजबान टीम ने वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में एक समय 140 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद कार्यवाहक कप्‍तान और स्‍टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने जो तूफानी पारी खेली वो वर्षों तक क्रिकेट फैंस के जेहन में याद रहेगी।

पोलार्ड ने आईपीएल के 24वें मैच में 31 गेंद पर 83 रन की पारी खेल मुंबई को रोमांचक जीत दिला दी। इस जीत से मुंबई की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। इस मैच के रोमांचक पल:

5 साल का इंतजार हुआ खत्‍म

सिद्धेश लाड और हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 2015 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उसके बाद से पांड्या मुंबई और भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में एक बेहतरीन ऑलराउंडर बन गए लेकिन लाड लगातार घरेलू क्रिकेट में छाए रहे।

पढ़ें: फिट हुए कप्‍तान केन विलियमसन, दिल्‍ली के खिलाफ कर सकते हैं वापसी

लाड को मुंबई ने पिछले पांच साल तक खेलने का मौका नहीं दिया। इस दौरान मुंबई ने दो बार खिताब भी अपने नाम किए। लाड का आईपीएल में डेब्‍यू करने का इंतजार बुधवार रात खत्‍म हो गया। उन्‍हें कप्‍तान रोहित शर्मा की जगह प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। रोहित चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं उतर सके। उनकी अनुपस्थिति में लाड ने क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत की। लाड ने डेब्‍यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्‍का जड़ खूब वाहवाही लूटी। उन्‍होंने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्‍का शामिल था।

गेल और राहुल ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी

बुधवार की रात ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किंग्‍स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल और क्रिस गेल ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली हो। इससे पहले मोहाली में दोनों बल्‍लेबाजों ने 13.2 ओवर में शतकीय साझेदारी निभाई थी।

उस मौके पर भी राहुल ने एंकर की भूमिका अदा की थी। राहुल ने नाबाद 71 रन की पारी खेली थी जबकि गेल ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए थे। दोनों बल्‍लेबाजों की बेहतरीन पारियों की बदौलत पंजाब की टीम लक्ष्‍य का पीछा करने में सफल रही थी।

पढ़ें: केएल राहुल और गेल के सामने अल्‍जारी जोसफ से निपटने की चुनौती

वानखेड़े में भी राहुल और गेल ने 116 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। इस दौरान राहुल ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा जबकि गेल ने 36 गेंदों पर 63 रन बनाए।

पोलार्ड सैम कर्रन और अश्विन को बनाया निशाना

पोलार्ड जब बल्‍लेबाजी के लिए आए उस समय मुंबई की टीम 65 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इस मैच में कार्यवाहक कप्‍तान की भूमिका निभा रहे पोलार्ड बल्‍लेबाजी क्रम में खुद को उपर लाए। पंजाक की ओर से अश्विन ने अपने पहले दो ओवर में 7 रन दिए थे। उस समय मुंबई को जीत के लिए 60 गेंद पर 133 रन की जरूरत थी।

TRENDING NOW

अश्विन 14वें ओवर में फिर गेंदबाजी करने आए। गेल ने उनकी चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्‍के जड़ दिए। इसके बाद अंतिम गेंद पर दो रन लिए। 14वें ओवर के बाद पोलार्ड 15 गेंदों पर 40 रन बना चुके थे। 17वां ओवर युवा पेसर सैम कर्रन ने डाला। पोलार्ड ने कर्रन की पहली और छठी गेंद पर दो छक्‍के लगाए।
इसके बाद कर्रन 19वां ओवर डालने आए। पोलार्ड ने पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर छक्‍का जड़ कर्रन पर दबाव बनाने की कोशिश की। मुंबई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी।