×

IPL 2019: नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़े जहीर खान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज 2009, 2010, 2014 के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 18, 2018 1:18 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी से ठीक पहले तीन बार की खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस ने पूर्व क्रिकेटर जहीर खान को फ्रेंचाइजी के क्रिकेट ऑपरेशंस का डॉयरेक्टर बनाया है।

2018 की नीलामी में नहीं बिके थे ये विदेशी स्टार्स, मिलेगा खरीदार ?

दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान आज, 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली आईपीएल नीलामी में टीम की मालकिन श्रीमती नीता अंबानी और सह-मालिक आकाश अंबानी के साथ हिस्सा लेंगे। बता दें कि जहीर खान पहली बार मुंबई इंडियंस से नहीं जुड़े हैं। बतौर खिलाड़ी वो 2009, 2010 और 2014 के आईपीएल सीजन में मुंबई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

मंगलवार को आईपीएल की नीलामी में दांव पर होगी युवराज की साख

आईपीएल की नीलामी के पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा समेत 18 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। भारतीय खिलाड़ियों में ऑलराउंडर हार्डिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कांडे, राहुल चहर, अनुकुल रॉय, ईशान किशन, आदित्य तारे और सूर्यकुमार यादव 2019 सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। वहीं विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने इंडियंस कायरान पोलार्ड, बेन कटिंग, इविन लुईस, जेसन बेहरेंडॉर्फ, मिशेल मैकक्लेनाघन और एडम मिलन को रीटेन किया है।

TRENDING NOW

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्डिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुनाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कांडे, राहुल चहर, अनुकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, कायरॉन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, इविन लुईस, एडम मिलने, जेसन बेहरेंडोरफ।